Wednesday, November 07, 2018

7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1876 - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।
1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
1951 - जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।
1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
1998 - दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।
2002 - आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2002 - ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2003 - राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।
2005 - फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।
2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 - बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 - ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।

7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1832 - पंडित विश्वंभर नाथ - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।
1858 - बिपिन चन्द्र पाल - स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक ।
1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।
1888 -  रामन - वैज्ञानिक ।
1900 - एन.जी. रंगा - प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।
1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।
1936 - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
1954 - कमल हासन - दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।

7 नवंबर को हुए निधन👉

1862 - बहादुर शाह ज़फ़र - मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1923 - अश्विनी कुमार दत्त - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त ।
1978 - जीवराज मेहता - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक ।
2000 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में हरित क्रांति के जनक।
2000 - तारा चेरियन - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।
2015 - भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।

7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 दीपावली पर्व / महालक्ष्मी पूजन ।
🔅 श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन) ।
🔅 ऋषि बोधोत्सव ।
🔅 शहादते इमाम हसन (मुस्लिम) ।
🔅 शिशु संरक्षण दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) ।
🔅 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) ।
🔅 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो ।🌻

No comments:

Post a Comment

News paoer

News paper