Monday, November 12, 2018

Lucent's samanya gyan Indian economic )

Dainik jagran

The hindu

12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।
1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।
1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात हुई  इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।
1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।
1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2006 – अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।
2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
2008 - परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।
2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 - सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1940 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

12 नवंबर को हुए निधन👉

1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक , महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद , एक बड़े समाज सुधारक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।
2012 - लल्लन प्रसाद व्यास - भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस) ।
🔅 गुरु गोविंद सिंह शहीदी दिवस /ज्योति ज्योत ( परम्परानुसार ) ।
🔅 पंडित मदन मोहन मालवीय पुण्य तिथि ।
🔅 विश्व निमोनिया दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻

🛑मुख्य समाचार

🌅🗞 समाचार सुप्रभात🌅

  12 नवंबर, 2018 सोमवार
              🔰🔰🔰

🛑मुख्य समाचार:-

🔸कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

🔸प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वाराणसी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग और एक जलमार्ग टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे

🔸33वां आसियान सम्मेलन सिंगापुर में शुरू

🔸भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समितियों की निंदा करते हुए उन्हें अपारदर्शी बताया। कहा - यह समितियां आतंकवादियों को प्रतिबंधित न करने का कारण नहीं बतातीं

🔸क्रिकेट:भारत ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

💢विविध खबरें

🔺छत्तीसगढ़ः आज नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर होगा मतदान, बढ़ाई सुरक्षा

🔺विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में राहुल-मोदी की जोर आजमाईश जारी

🔺मसूद अजहर को लेकर संयुक्त राष्ट्र पर भड़का भारत, उठाए कई सवाल

🔺जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में जवानों ने ढेर किया आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

🔺एक हो सकता है सोनिया-मेनका गांधी परिवार!, राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल

🔺छत्तीसगढ़ः मतदान से पहले BSF पर नक्सलियों का IED हमला, SI शहीद

🔺CBI विवाद: मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे आलोक वर्मा!

🔺चिदंबरम ने RSS को बताया पॉलिटिकल पार्टी, कहा- उनका एजेंडा केवल राजनीतिक

🔺आम जनता को राहत, पेट्रोल 16 और डीजल 12 पैसे हुआ सस्ता

🔺श्री लंका संकटः SLFP से नाता तोड़ नई पार्टी SLPP में शामिल हुए महिंद्रा राजपक्षे

🔺यौन शोषण के खिलाफ फेसबुक का कदम: डायरेक्टर हैं तो रोमांस का करना होगा खुलासा

🔺सऊदी अरब के अधिकारियों, अन्य ने खशोगी की हत्या की टेप सुनी है : एर्दोआन

🔺कराची प्रेस क्लब में घुसे दर्जनों बंदूकधारी, पत्रकारों को किया परेशान

🔺सालाना उर्स में जियारत करने के लिए 144 पाकिस्तानी नागरिक सरहिंद की यात्रा पर

🔺भारत - पाक संबंधों में आगे बढ़ने के लिए हिंसा के माहौल से बाहर निकलना जरूरी : भारतीय उच्चायुक्त

🔺यूएई में भारतीय मजदूर ने फांसी लगाई

🔺प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को ट्रंप और पुतिन ने एक साथ दी श्रद्धांजलि

Gk questions


👇👇👇👇👇👇👇👇

1. हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है?
a.    सेशेल्स
b.    भारत
c.    इंडोनेशिया
d.    यूएई


2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किस नाम का स्थान बदलकर उसे अयोध्या रखे जाने की घोषणा की गई?
a.    फर्रुखाबाद
b.    सलीमगढ़
c.    फ़ैजाबाद
d.    बहरामपुर


3. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा एक वानर प्रजाति के दांत का कितने वर्ष पुराना जीवाश्म खोजने का दावा किया गया है?
a.    1.25 करोड़ वर्ष
b.    1 करोड़ वर्ष
c.    80 लाख वर्ष
d.    50 लाख वर्ष


4. आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कितना प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है?
a.    50%
b.    70%
c.    90%
d.    100%


5. हाल ही में किस देश ने 01 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब 4,400 रुपये का फायदा होगा?
a.    सिंगापुर
b.    थाईलैंड
c.    चीन
d.    भूटान


6. पाकिस्तान में ईश निंदा केस में बरी होने वाली ईसाई महिला का क्या नाम है जिसने नीदरसलैंड में शरण की मांग की है?
a.    आसिया बीबी
b.    नुसरत जहां
c.    आरिफा खातून
d.    बेगम हजारिका


7. फोर्टिस हेल्थकेयर के सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है?
a.    नवतेज सिंह
b.    अजीत सिंह
c.    भवदीप सिंह
d.    गुरबक्श सिंह


8. हाल ही में किस राज्य में एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई?
a.    बिहार
b.    आंध्र प्रदेश
c.    हरियाणा
d.    उत्तर प्रदेश


9. किस देश के सरकारी न्यूज़ चैनल ने हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट को बतौर न्यूज़ एंकर (समाचार वाचक) नियुक्त किया  है?
a.    वियतनाम
b.    रूस
c.    अमेरिका
d.    चीन


10. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने हवाई अड्डों पर पीपीपी योजनाओं के तहत लीज़ पर देने हेतु मंजूरी प्रदान की है?
a.    छह
b.    सात
c.    आठ
d.    नौ




उत्तर:

1. a. सेशेल्स
विवरण: सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है जिसका उद्देश्य सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है

2. c. फैज़ाबाद
विवरण: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यानाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है. सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की.

3. a. 1.25 करोड़ वर्ष
विवरण: अमेरिकी वैज्ञानिकों को एक वानर प्रजाति के दांत का 1.25 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है जिसके मुताबिक यह दुनिया में अब तक की सबसे छोटी वानर प्रजाति हो सकती है. विलुप्त हो चुकी इस 'सिमिलस मिन्यूटस' प्रजाति के वानरों का वज़न सिर्फ 3.6 किलोग्राम था.

4. d. 100%
विवरण: आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 100% सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है.

5. b. थाईलैंड
विवरण: थाईलैंड की कैबिनेट ने 1 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब ₹4,400 का फायदा होगा.

6. a. आसिया बीबी
विवरण: पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून में बरी हुईं ईसाई महिला आसिया बीबी, उनके परिवार के लिए नीदरलैंड्स में शरण की अर्ज़ी दी गई है.

7. c. भवदीप सिंह
विवरण: भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन फोर्टिस हेल्थकेयर में 3.5 साल से कंपनी के सीईओ का पद संभाल रहे भवदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.

8. b. आन्ध्र प्रदेश
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आन्ध्र प्रदेश में एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की. आन्ध्र प्रदेश केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना विजयनगरम जिले के रेल्ली गांव में की जाएगी.

9. d. चीन
विवरण: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 08 नवम्बर 2018 को दर्शकों के सामने एक वर्चुअल न्यूज एंकर (समाचार-वाचक) पेश किया.

10.  a. छह
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह हवाई अड्डों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत लीज़ पर दिए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की है.

चर्चा में क्यों?

*🐃विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड (first blue bond of the world)*

चर्चा में क्यों?

हाल ही में सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है। इस बॉण्ड के माध्यम से सेशेल्स ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से 15 मिलियन डॉलर एकत्र कर लिये हैं। इस बॉण्ड के माध्यम से एकत्रित धनराशि द्वारा सतत् सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमुख बिंदु

इस बॉण्ड के माध्यम से कोई भी देश सामुद्रिक संसाधनों के सतत् उपयोग के लिये वित्त हेतु किसी भी प्रकार के पूंजी बाज़ार से धनराशि एकत्र कर सकता है।

इस बॉण्ड के माध्यम से सरकारी और निजी दोनों स्रोतों से निवेश प्राप्त होगा।

इस बॉण्ड के ज़रिये सेशेल्स को सतत् मत्स्य पालन को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

सेशेल्स द्वारा जारी किये गए ब्लू बॉण्ड को विश्व बैंक द्वारा 5 मिलियन डॉलर की गारंटी प्राप्त है।

उपरोक्त के अतिरिक्त इसे वैश्विक पर्यावरण सुविधा (Global Environment Facility – GEF) की तरफ से 5 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण भी उपलब्ध कराया गया है।

इस बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त आय में से कम से कम 12 मिलियन डॉलर स्थानीय मछुआरा समुदायों को कम ब्याज वाले ऋण के रूप में आवंटित किये जाएंगे, जबकि शेष राशि का उपयोग सतत् मतस्य परियोजनाओं के शोध हेतु वित्तपोषण के लिये किया जाएगा। इस निधि का प्रबंधन सेशेल्स विकास बैंक (Development Bank of Seychelles – DBS) करेगा।

इंडोनेशिया और अन्य द्वीपीय राष्ट्र सतत् मत्स्य पालन और समुद्री परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिये बॉण्ड बाज़ार को टैप करने में एक मॉडल के रूप में सेशल्स द्वारा जारी ब्लू बॉण्ड संरचना का उपयोग कर सकते हैं।

ब्लू ग्रांट्स निधि के ज़रिये अनुदान भी दिया जाएगा। इस निधि का प्रबंधन सेशेल्स के संरक्षण एवं जलवायु अनुकूलन न्यास द्वारा किया जाएगा।

बॉण्ड से प्राप्त आय का उपयोग

संरक्षित समुद्री क्षेत्रों का विस्तार करने के लिये।

बेहतर मत्स्य पालन के लिये।

सेशेल्स में नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) का विकास करने के लिये।

पृष्ठभूमि

आधिकारिक तौर पर इस बॉण्ड की शुरुआत 9 अक्तूबर, 2018 को की गई थी और 10 साल की अवधि वाले इस बॉण्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन सामाजिक प्रभाव वाले निवेशकों- कैलवर्ट इंपैक्ट कैपिटल, नुवेन (nuveen) और प्रुडेंशियल को सीधे स्टैंडर्ड चार्टर्ड जिसने इस कार्य में प्लेसमेंट एजेंट के रूप में काम किया, के माध्यम से बेचा गया।

सेशेल्स

सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।

🌲 यह कई समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और प्राकृतिक भंडार के साथ-साथ दुर्लभ जानवरों जैसे कि विशाल अल्टबरा कछुओं का घर है।

🌻 यह दुनिया के विशाल जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है।

🌸 यहाँ पर्यटन के बाद सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण उद्योग मत्स्य पालन है।

News paoer

News paper