8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1889 – मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
1942 – अमेरिका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रामण किया।
1945 - हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1947 – जूनागढ़ के सीएम की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने अधिकार में लिया।
1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
1956 - संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987 – आॅस्ट्रलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
1988 - चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक आॅफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
1992 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
1999 - राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी हुई।
2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत हुए।
2005 - भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 - फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत हुई।
2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हुई।
2016- भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।
8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म हुआ।
1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।
1927 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ।
8 नवंबर को हुए निधन👉
1627 - जहाँगीर - मुग़ल शासक ।
1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन हुआ।
1959 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।
1977 - बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक।
8 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 अन्नकूट पर्व (देशाचारे) ।
🔅 विश्वकर्मा दिवस (पंजाब) ।
🔅 गोवरधन पूजा ।
🔅 श्री विद्यापति स्मृति दिवस ( मिथिलांचल ) ।
🔅 श्री लाल कृष्ण आडवाणी जन्म दिवस ।
🔅 विश्व रेडियोलॉजी दिवस ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻
No comments:
Post a Comment