Pages

Pages

Friday, November 16, 2018

16 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

16 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1776 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिकी क्रांति के दौरान फोर्ट वांशिगटन पर कब्जा किया।
1810 - निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1840 – न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1849 – विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
1893 – एनी बेसेंट सेंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंची।
1907 – ओकलाहोमा को अमेरिका के 46वें राज्य के रुप में मान्यता मिली।
1908 - जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
1933 – ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलयो वर्गास ने स्वंय को तानाशाह घोषित किया।
1933 – अमेरिका व सोवियत संघ में पहली बार राजयनिक संबंध स्थापित हुए।
1938 – अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग वजूद में आया।
1945 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ।
1946 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छोड़कर संसार में पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
1947 - टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया।
1975 - केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1975 - पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1988 – करीब एक दशक बाद हुए लोकतांत्रिक चुनावों में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री चुनी गई।
1992 – एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवी शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने 'हॉक्सन होर्ड' की खोज की।
1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
1997 – 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक, वेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया।
1998 - कनाडा ने अपना यहाँ नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
2002 - मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला।
2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफ़ान 'सीडर' ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कर्ज़ माफ़ की। 2008 - चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2013 - मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया जाता था। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था।
2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

16 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्म हुआ।
1880 - अलफ्रेड नॉयस - ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
1897 - चौधरी रहमत अली - पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
1907 - शंभू महाराज - कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।
1908 - बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक ।
1916 – प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
1927 – मराठी एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता और थियटर कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।
1930 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
1973 – भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी / प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ। इन्होंने 2001 में आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित हुए।
1973 - पुलेला गोपीचंद - भारत के

16 नवंबर को हुए निधन

1632 – स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई।
1915 - करतार सिंह सराभा - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी ।
1857 - ऊदा देवी 'पासी' जाति से सम्बंधित एक वीरांगना ।

समाचार सुप्रभात🌅

🌅🗞 समाचार सुप्रभात🌅

  16 नवंबर, 2018 शुक्रवार

              🔰🔰🔰

🛑मुख्य समाचार:-

🔸प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिंगापुर में 13वें पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में शांतिपूर्ण, मुक्‍त और समावेशी हिंद प्रशान्‍त क्षेत्र की भारत की परिकल्‍पना पर जोर दिया

🔸महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा- सरकार, कर्मचारियों को मिलने वाले मातृत्‍व अवकाश के सात सप्‍ताह का वेतन नियोक्‍ताओं को देगी

🔸भीषण चक्रवाती तूफान गज के आज तमिलनाडु में नागपट्टिनम और आस-पास के इलाकों में पहुंचने की आशंका

🔸सउदी अरब के लोक अभियोजक ने पत्रकार जमाल खाशक़जी की हत्‍या के मामले में पांच अभियुक्‍तों के लिए मौत की सजा की सिफारिश की

🔸ब्रिटेन में ब्रेक्‍जिट के प्रस्‍तावित समझौते पर कई मंत्रियों के इस्‍तीफे से प्रधानमंत्री टेरिजा मे की सरकार संकट में

🔸किदाम्‍बी श्रीकांत और समीर वर्मा हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

🔸क्रिकेट: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 52 रनों से हराकर सेमीफाइनल ग्रुप में जगह बनाई

💢विविध खबरें

🔺शिवसेना ने उठाए सवाल, राफेल पर चुप क्यों PM?

सीबीआई विवादः CVC ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, शुक्रवार को आएगा फैसला

शिमला-ओकओवर से शुरू हुई Start-Up यात्रा, CM बोले-युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

#MeToo की चपेट में ऑल इंडिया रेडियो, मेनका गांधी ने की जांच की मांग

🔺पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने राहुल पर कसा तंज, कहा- मैं उन्हें नहीं मानता

🔺सबरीमाला पर घमासान जारी, कांग्रेस-भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार

🔺1984 सिख विरोधी दंगे: पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों पर हुआ हमला

🔺राफेल मामले में ‘गारंटी नहीं होने’ को लेकर राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना

🔺राजस्थानः चुनाव समिति की बैठक कल हुई खत्म, कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस की लिस्ट

🔺अफरीदी पर राजनाथ का पलटवार, कहा- कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा

🔺HIGH ALERT: आतंकियों के निशाने पर RSS, पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के 6 सदस्यों की मौजूदगी की आशंका

🔺तमिलनाडु: 100 km/h की रफ्तार से तूफान ‘गजा’ आज दे सकता है दस्तक, हाई अलर्ट जारी

🔺दिल्ली में डबल मर्डरः फैशन डिजाइनर और नौकर की हत्या, पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ा हत्यारा

🔺केंद्र पर भड़की ममता, कहा- पंश्चिम बंगाल का नाम बदलने में देरी क्यों?

🔺बांग्लादेश ने रोहिंग्याओं की म्यांमार वापसी की योजना रद्द की

🔺चीन और रूस के खिलाफ युद्ध में हार सकता है अमेरिका: संसदीय पैनल

🔺विवादित गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत घोषित करने की तैयारी, पाक सरकार ने बनाई समिति

🔺पाकिस्तान में आसिया बीबी का भविष्य अधर में: रिपोर्ट

Important headlines

🌺 जीएसएटी-29 उपग्रह

🌻 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 नवंबर, 2018 को संचार उपग्रह जीएसएटी-29 (GSAT-29) का सफल प्रक्षेपण किया।

🌼 इसरो ने इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-एमके3-डी2 के ज़रिये लॉन्च किया।

🌸 ISRO के अनुसार, इस संचार उपग्रह का उद्देश्य नई और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के लिये टेस्ट बेड(परीक्षण के लिये उपकरणों से सुसज्जित एक जगह) के रूप में कार्य करना है।

🌺 क्यू-बैंड और का-बैंड (Ku-band and Ka-band) पेलोड के माध्यम से देश के दूरदराज़ के क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में लोगों की संचार आवश्यकताओं को पूरा किये जाने की उम्मीद है।

🌺 भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2018

💐 14 नवंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (india International Trade Fair- ITTF) 2018 शुरू हुआ।

🌻भारत व्यापार संवर्द्धन संगठन (India Trade Promotion Organization- ITPO) द्वारा आयोजित यह महत्त्वपूर्ण व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर, 2018 तक चलेगा।

🌷इस बार भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का साझीदार देश अफगानिस्तान और फोकस देश नेपाल है। झारखण्ड इस मेले का फोकस राज्य है।

🌼राज्यों, सरकारी विभागों, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लगभग 800 प्रतिभागी इस व्यापार मेले में भाग ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण दस्तकार, शिल्पकार और SMEs उद्यमी शामिल हैं।

🌸मेले में भाग लेने के लिये अफगानिस्तान, चीन, हॉन्गकॉन्ग, kirgizstaan, ईरान, म्याँमार, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, तुर्की, ट्यूनीशिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात ने पंजीकरण कराया है।

🌺 इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा ‘हुनर हाट’ का का भी आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्किट मुहैया कराने के मिशन के तहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित 'हुनर हाट' की श्रृंखला में यह 'हुनर हाट' आयोजित किया जा रहा है।

🌺IONS की 10वीं वर्षगांठ (10th anniversary of IONS)

🎶 नौसेना प्रमुख द्वारा कोच्चि के लुलु अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन केंद्र में 13 नवंबर, 2018 को हिंद महासागर नौसैनिक सिम्‍पोजियम (Indian  Ocean Naval Symposium- IONS) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह प्रारंभ हुआ।

🎺 IONS भारत द्वारा फरवरी, 2008 में लॉन्च की गई अत्‍यंत महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा पहल है जो नौसेना पेशेवरों के बीच सूचना प्रवाह बढ़ाने की पहल करता है।

🎚 इस अवसर पर ‘स्‍पेशल कवर’ का विमोचन किया गया।

🎤 IONS के 10वें वर्षगांठ समारोह के स्‍पेशल कवर में हिंद महासागर तथा हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों का मानचित्र है, जो क्षेत्र के भौगोलिक राजनीतिक महत्त्व को दर्शाता है। इसमें एक नौका का चित्रण है, जो क्षेत्र के पड़ोसियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले प्राचीन व्‍यापार मार्गों तथा क्षेत्र में सामाजिक-सांस्‍कृतिक संपर्क वाले देशों के महत्त्व को दिखाता है।

🔔 सदस्‍य देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वज कवर का अभिन्‍न हिस्‍सा है और यह समुद्री सुरक्षा, सद्भाव तथा क्षेत्र में विकास के समान हितों को समर्थन देता है।

🎙 IONS वर्षगांठ समारोह में बांग्‍लादेश, ईरान, जापान, मेडागास्‍कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजांबिक, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका तथा संयुक्‍त अरब अमीरात के नौसेना के प्रमुख तथा 16 अन्‍य IONS सदस्‍य देशों के वरिष्‍ठ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

🌈 इंद्र-2018 🌈

🔥 संयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वावधान में उग्रवाद से निपटने के लिये भारत और रूस के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास इंद्र-2018 बबीना छावनी (झांसी) स्‍थित बबीना फील्‍ड फायरिंग रेंज में 18 नवंबर, 2018 को शुरू होगा।

☄️ इस अभ्‍यास में रूसी संघ की पाँचवी बटालियन और भारत की इंफैंट्री बटालियन हिस्‍सा लेगी। यह अभ्‍यास 11 दिनों तक चलेगा।

☔ सैन्‍य अभ्‍यास संयुक्‍त राष्‍ट्र तत्‍वावधान में दोनों देशों की फौजों की क्षमता बढ़ाना है, ताकि शांति स्‍थापना और संयुक्‍त रणनीतिक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सके।

⛱️ सैन्‍य अभ्‍यास का विषय दोनों देशों के लिये महत्त्वपूर्ण समकालीन सैन्‍य एवं सुरक्षा मुद्दे हैं।

🗻 ओडिशा सरकार बनाम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (It’s Odisha govt vs ASI)

🔲 संदर्भ 🔲

🔴 ओडिशा स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस मंदिर का संरक्षक है। लेकिन हाल ही में एक क्षेत्रीय समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में मंदिर की मरम्मत में अनियमितता की जानकारी दी। मंदिर की मरम्मत में अनियमितता की बात सामने आते ही ओडिशा सरकार ने इसकी जाँच के लिये समिति बनाने की मांग की है।

⚫️ ओडिशा सरकार का तर्क

🔳 मंदिर की नक्काशी ओडिशा के गर्व का प्रतीक है जिसमें समकालीन जीवन और दैनिक गतिविधियों को परिष्कृत और प्रतीकात्मक चित्रण के माध्यम से दर्शाया गया है। ऐसे में क्षेत्रीय समाचार पत्र की रिपोर्ट में मौजूदा कोणार्क सूर्य मंदिर के कलात्मक नक्काशी वाले 40% पत्थरों को हटाकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उनके स्थान पर सादे पत्थर लगाए जाने की बात सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

🔳 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का तर्क

🔲 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंदिर के कलात्मक पत्थरों के प्रतिस्थापन के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि कोणार्क सूर्य मंदिर से एक भी नक्काशीयुक्त पत्थर को प्रतिस्थापित नहीं किया गया है  और न ही विश्व धरोहर स्थलों की मरम्मत से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।